6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
video…40 किलो अवैध डोडा पोस्त चूरा जब्त, दो गिरफ्तार
Play video

video…40 किलो अवैध डोडा पोस्त चूरा जब्त, दो गिरफ्तार

नशे का बाजार मूल्य करीब करीब 1,20000 रुपए आंका जा रहा है। रतननगर थानाधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हरीदान सहित कांस्टेबल मुनेश, कपिल कुमार, आनन्द कुमार व चालक अनिल कुमार शामिल रहे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 22 Apr 2023, 12:04 PM IST

चूरू. रतननगर पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 40 किलो अवैध डोडा पोस्त चूरा जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश मीना ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व परिवहन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान आपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है। सीओ सिटी राजेंद्र कुमार बुरडक के निकट सुपरविजन में शुक्रवार को थानाधिकारी रतननगर जसवीर कुमार के नेतृत्व में हाइवे पर नाकाबंदी की हुई थी। रतननगर चौराहा पर फतेहपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक चालक को संदेह के आधार पर रोका, चालक ने परचून का सामान होना बताया गया।

तलाशी लेने पर 40 किलो अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया गया। मामले में आरोपी जगदीश कुमार सिख निवासी बोकर डोगरा पीस लाडोवाल व सुखदेव सिंह नाई सिख 44 साल निवासी मालुवास सतानन्द चबाह तहसील, जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त डोडा पोस्त चूरा बादनवाडा से लाना और पंजाब ले जाना बताया है। नशे का बाजार मूल्य करीब करीब 1,20000 रुपए आंका जा रहा है। रतननगर थानाधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हरीदान सहित कांस्टेबल मुनेश, कपिल कुमार, आनन्द कुमार व चालक अनिल कुमार शामिल रहे।