6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
मौसम ने रोकी वन्य जीवों की गणना, अब अगले माह होगी
Play video

मौसम ने रोकी वन्य जीवों की गणना, अब अगले माह होगी

उन्होंने बताया कि सूरत की तपिश के चलते अक्सर कुछेक कुंड, तालाबों में पानी रहता है, जहां पर सभी वन्य जीव अपनी प्यास बुझाने के लिए आते हैं, यहां पर मचान डालकर विभाग के अधिकारी इनकी गणना करते हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 8 May 2023, 11:36 AM IST

चूरू. मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते जहां आमजन को परेशान कर रखा है, दूसरी तरफ कई विभागों की नियमित होने वाले कामों पर भी पानी फेर दिया है। बेमौसम बारिश के चलते वन विभाग की ओर से करवाई जाने वाली वन्य जीव गणना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। डीएफओ सविता दहिया ने बताया कि विभाग की ओर से हर वर्ष मई माह के अन्दर वन्य जीवों की गणना करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि सूरत की तपिश के चलते अक्सर कुछेक कुंड, तालाबों में पानी रहता है, जहां पर सभी वन्य जीव अपनी प्यास बुझाने के लिए आते हैं, यहां पर मचान डालकर विभाग के अधिकारी इनकी गणना करते हैं।

इसके मुताबिक ही वन्य जीवों का आंकड़ा तैयार कर कार्य योजना तैयार की जाती है। लेकिन इस बार मई माह में मौसम अनुकूल नहीं है, लगातार बारिश का दौर जारी है, इसके चलते खडढ़ों में पानी जमा हो गया है, ऐसे में वन्य जीव चिन्हित कुंड, तालाब व पोखरों में पानी पीने के लिए नहीं आ रहे हैं। ऐसे में गणना करना मुश्किल है, इसको देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब वन्य जीवन गणना जून माह के प्रथम सप्ताह में करवाई जाएगी। डीएफओ दहिया ने बताया कि विभाग के अधिकारियों के साथ आमजन भी वन्य जीव गणना में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। इसके लिए वन विभाग की साईट पर उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। गौरतलब है कि हर साल होने वाली वन्य जीव गणना में विभाग के कर्मचारियों के साथ आमजन उत्साह के साथ भाग लेते हैं।