6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
Play video

मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं

जानकारों की माने सरकार की ओर से आमजन के लिए कई सुविधाएं निशुल्क की गई है, ऐसे में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, संख्या को देखते हुए अस्पताल के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जाने लगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 7 May 2023, 12:22 PM IST

चूरू. अक्सर अस्पताल में आने वाले मरीज व परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने की शिकायत रहती है, लेकिन सबकुछ ठीक रहा तो जिला मुख्यालय पर मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज परिसर में 300 बैड वाले अस्पताल का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। जानकारों की माने सरकार की ओर से आमजन के लिए कई सुविधाएं निशुल्क की गई है, ऐसे में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, संख्या को देखते हुए अस्पताल के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जाने लगी।

इस पर सरकार की ओर से 300 अतिरिक्त बैड शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई।नियमानुसार मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएं एक ही जगह होनी चाहिए। लेकिन चूरू में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व आई हॉस्पिटल अलग-अलग भवनों में संचालित हो रहा है। ऐसे में मरीजों को परामर्श लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में बनने वाले अस्पताल में मेडिसीन, रेडियोलॉजी, एनेस्थेटिक, सर्जरी आदि सहित आपातकालीन इकाई की सुविधा मिल सकेगी। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीज का इलाज शुरू हो सकेगा। साथ ही परिसर में रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए हॉस्टल व स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया जाएगा।