6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
video…भागने की फिराक में था हत्या का आरोपी, गिरफ्तार
Play video

video…भागने की फिराक में था हत्या का आरोपी, गिरफ्तार

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घरेलू छोटी मोटी बातों को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी जिसको लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 21 Apr 2023, 12:07 PM IST

चूरू. गांव घांघू में युवक की पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक रेलवे स्टेशन से फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी इमरान खां को गिरफ्तार किया है। सदर थाना अधिकारी रजीराम ने बताया कि 16 अप्रेल को थाने में युसूफ खा ने मुकदमा दर्ज करवाया था की इमरान, इरफान, मकसूद, जाफर और खुशी उर्फ शमशेर ने एक राय होकर लाठी और लोहे के पाइप से मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे युसूफ खान उसके भतीजे फरमान और आरिफ पर हमला कर दिया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए फरमान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार थे जिसके बाद पुलिस ने कई जगह आरोपियों की तलाश में दबिश दी व एक आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घरेलू छोटी मोटी बातों को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी जिसको लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था।