6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
video…ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज, किया दस्तयाब
Play video

video…ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज, किया दस्तयाब

ड्यूटी कर रहे हैं हेड कांस्टेबल को इस बात से इतना दुख हुआ उसकी रुलाई फूट पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 18 Apr 2023, 9:05 PM IST

चूरू. ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली थाने में राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक प्रभारी कैलाश चंद्र ने रिपोर्ट में बताया कि हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह नए बस स्टैंड पर ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान जाम देखकर एक कार चालक को गाड़ी हटाने के लिए कहा। रिपोर्ट में बताया कि कार चालक आरोपी नरेंद्र सिंह ने हेड कांस्टेबल को धमकाते हुए कहा प्राइवेट बस चालक क्या तुम्हारे जमाई लगते हैं। ड्यूटी कर रहे हैं हेड कांस्टेबल को इस बात से इतना दुख हुआ उसकी रुलाई फूट पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक नरेंद्र सिंह के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी जगबीर का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोते हुए बताया की जाम लगने पर उसने आरोपी कार चालक नरेंद्र सिंह को गाड़ी हटाने के लिए कहा। युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मंत्री जी की कोठी आने की बात कह कर तबादला करवाने की धमकी दी थी। पुलिस ने देर शाम आरोपी युवक को दस्तयाब कर लिया।

इनका कहना है…
ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ ड्यूटी के दौरान हुई घटना का मामला कोतवाली थाने में दर्ज कर लिया गया है। इसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

राजेश मीना, पुलिस अधीक्षक चूरू।