6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
बदमाश बोला तूने मेरे नंबर पुलिस को बता दिए अब दो करोड़ देने होंगे
Play video

बदमाश बोला तूने मेरे नंबर पुलिस को बता दिए अब दो करोड़ देने होंगे

जेडीजे ज्वैलर्स मालिक पवन सोनी पर हुई फायरिंग का मामला अभी शांत ही नही हुआ था कि रोहित गोदारा के नाम से छापर निवासी कस्बे के संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अमित मोदी को फोन कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 2 May 2023, 12:43 PM IST

चूरू. जिले मे फिरौती व जान से मारने की धमकी के फोन कॉल को लेकर बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है। बदमाश आए दिन फिरौती की मांग कर रहे है और ना देने पर जान से मारने की धमकी भी। अभी पिछले दिनों सुजानगढ़ मे जेडीजे ज्वैलर्स मालिक पवन सोनी पर फिरौती नहीं देने के बाद फायरिंग व रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि को फिरौती के लिए रुपए मांगने का मामला सामने आ चुका है। जेडीजे ज्वैलर्स मालिक पवन सोनी पर हुई फायरिंग का मामला अभी शांत ही नही हुआ था कि रोहित गोदारा के नाम से छापर निवासी कस्बे के संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अमित मोदी को फोन कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।

फिरौती नहीं देने पर अपने व अपने परिवार के नुकसान भुगतने की बात कहकर व्यापारी को धमकाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित मोदी पुत्र रतनलाल जाति मोदी उम्र 38वर्ष निवासी वार्ड 8 ने रविवार रात्रि रिपोर्ट दी कि शनिवार को शाम को एक कॉल आया, कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताते हुए कहा कि राजू ठेठ का मर्डर करवाने वाला व जेडीजे पवन सोनी पर फायरिंग करवाने वाला बोल रहा हूं। फोन करने वाले ने 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग करते हुए मिलकर चलने व नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कह कर धमकी दी।रविवार दोपहर को उसी नंबर से फिर कॉल आया और कहा कि तुमने मेरे नंबर पुलिस को बता दिए अब तेरे को दो करोड़ रुपए देने है नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार मामला सोडाला थाना जयपुर का होना पाया गया है। छापर पुलिस द्वारा जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर सोडाला थाना को भिजवाई जाएगी।