6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
कुंड में तैरता मिला मां-बेटी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Play video

कुंड में तैरता मिला मां-बेटी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

पुलिस के मुताबिक दूधवाखारा पुलिस थाना के आसलू निवासी रामधन जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई भागुराम की पुत्री संजू की शादी 2016 को तारानगर तहसील के गांव आनंदसिंहपुरा निवासी कपिल पुत्र श्रीचंद कस्वा के साथ हुई थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 5 May 2023, 9:22 PM IST

चूरू. जिले के तारानगर तहसील के गांव आनंदसिंहपुरा में एक महिला व उसकी ढाई वर्षीय मासूम बेटी का शव शुक्रवार को खेत में बने कुंड में तैरता हुआ मिला। मां-बेटी का शव कुंड में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मां-बेटी का शव कुंड में पड़ा होने की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची व ग्रामीणों की मदद से महिला व बच्ची के शव को कुंड से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक दूधवाखारा पुलिस थाना के आसलू निवासी रामधन जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई भागुराम की पुत्री संजू की शादी 2016 को तारानगर तहसील के गांव आनंदसिंहपुरा निवासी कपिल पुत्र श्रीचंद कस्वा के साथ हुई थी।

संजू के 5 वर्षीय अमन व ढाई वर्षीय सिया दो पुत्रियां थी। संजू अपने पति कपिल के साथ ससुराल में राजी-खुशी से रह रही थी। गुरुवार रात्रि को रामधन को संजू के ससुराल से सूचना मिली कि उनकी भतीजी संजू खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गई हुई थी। उसके साथ उसकी पुत्री सिया भी थी। जब संजू खेत में फसल की रखवाली कर रही थी तो उस दौरान उसकी पुत्री सिया खेत में बने पानी के कुंड पर खेल रही थी। खेलते खेलते सिया कुंड में गिर गई। सिया के कुंड में गिरने की आवाज सुनकर संजू दौड़कर वहां आई और सिया को बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी। जिससे पानी में डूबने से दोनों मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने रामधन की रिपोर्ट पर मृतक विवाहिता संजू व उसकी पुत्री सिया का तारानगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप कर जांच शुरू कर दी।