2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
churu crime चूरू के इस युवक को लोहे की चैन व डंडों से बेहरहमी से पीटकर उधड़े दी पीठ की चमड़ी
Play video

churu crime चूरू के इस युवक को लोहे की चैन व डंडों से बेहरहमी से पीटकर उधड़े दी पीठ की चमड़ी

Kidnapping ramniwas jat bhamasi churu चूरू शहर में दिनदहाड़े एक प्लाजा से युवक का अपहरण, कोतवाली थाने में मामला दर्ज: कुछ ही दिन में जिले में इस तरह की तीसरी घटना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 30 Jun 2019, 1:49 PM IST

चूरू.

जिले में अपहरण (Kidnapping) कर युवाओं की पिटाई का सिलसिला सा चल पड़ा है। साहवा के बाद बीदासर व अब जिला मुख्यालय पर दिनदहाड़े एक युवक का कुछ आरोपियों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे एक गाड़ी में डालकर दो किमी दूर ले गए और लोहे की चैन, पंच व डंडों से जमकर पीटा। पीडि़त युवक चिल्लाता रहा लेकिन आरोपियों को थोड़ी भी रहम नहीं आई और पीट-पीट उसकी बदन की चमड़ी उधेड़ दी। इस दौरान आए कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद आरोपी उसे सेठाणी जोहड़ पर छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गए।

 

पीडि़त भामासी निवासी रामनिवास जाट (28) (ramniwas jat bhamasi churu) ने कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह शनिवार सुवह 10 बजे बस से चूरू आया था। महावीर प्लाजा के पास एक दूसरे प्लाजा में स्थित मोबाइल की दुकान पर मोबाइल सही करवा रहा था। उसके साथ सुनील फगेडिय़ा भी था। इस दौरान विक्रम, सुरेन्द्र, मनीष, देवकरण, तेजपाल, सहदेव निवासी रणवा की ढाणी व संदीप, जाट निवासी आसलखेड़ी तथा दो तीन अन्य युवक मारुती कार लेकर आए। आते ही सभी ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे उठाकर जबरन गाड़ी में डाल लिया।

 

अपहरण (Kidnapping) कर उसे सरदारशहर रोड स्थित करीब दो किमी दूर सेठानी जोहड़ पर ले गए। वहां लेजाकर आरोपियों ने उसे डंडे, लोहे की चैन तथा पंच से बुरी तरीके से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी उसे तब तक पीटते रहे बज तक दूसरे लोगों ने आकर छुड़ा नहीं दिया। आरोपियों ने इतना पीटा की वह एक बार बेहोश सा हो गया। उसी समय पीछे से मनोज, सुनील व दो तीन अन्य लोग आए और बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। आरोपियों नेे मारपीट करते समय उसकी जेब से चांद की चैन व जेब से करीब 12-13 सौ रुपए निकाल लिए।

 

बस में बैठने की बात को लेकर हुआ विवाद

पीडि़त ने बताया कि वह शुक्रवार को चूरू से भामासी बस से जा रहा था। इस दौरान बस में सीट की बात को लेकर विक्रम से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर विक्रम व इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और अपहरण कर सेठानी जोहड़ पर लेजाकर कर बुरी तरह से उसे पीटा। मामले की जांच एएसआई मनोज कुमार को सौंपी गई है। थानाधिकारी नरेश गेरा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है जल्द ही उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा।