6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
video…सांड के हमले में घायल, 20 टांके लगे
Play video

video…सांड के हमले में घायल, 20 टांके लगे

उधर, इस समस्या को लेकर राज्य मानवाधिकार आयोग ने गम्भीरता दिखाते सदस्य आरएस झाला ने जिला कलक्टर चूरू से रिपोर्ट मांगी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 19 Apr 2023, 11:58 AM IST

चूरू. सुजानगढ़ में आवारा पशुओ का शिकार मंगलवार को एक और व्यक्ति हो गया। जानकारी के अनुसार सरावगी पेट्रोल पम्प के पीछे 45 वर्षीय बीरबल रेगर पर सांड ने हमला कर घायल कर दिया। बीरबल को हारे का सहारा टीम संयोजक श्याम स्वर्णकार व एम्बुलेंस चालक भागीरथ ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर करीब 20 टांके जांघ पर लगे हैं। इस समस्या को लेकर धरना दे चुके नरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि 24 अप्रेल को नगरपरिषद कार्यालय के सामने पुन: धरना दिया जाएगा, क्योंकि नगरपरिषद इसके प्रति गम्भीर नहीं है। उधर, इस समस्या को लेकर राज्य मानवाधिकार आयोग ने गम्भीरता दिखाते सदस्य आरएस झाला ने जिला कलक्टर चूरू से रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब रहे कि हाईकोर्ट में एडवोकेट परमेश्वर पिलानियां ने राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचार के आधार पर आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।