2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
watch churu crime : पुलिस ने जाल बिछाकर संदिग्ध स्थिति में दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर तीन आरोपियों को दबोचा
Play video

watch churu crime : पुलिस ने जाल बिछाकर संदिग्ध स्थिति में दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर तीन आरोपियों को दबोचा

Police arrested three accused in churu विदेश भेजने का काम करता है आरोपी नौशाद, बालिकाओं को बता रहा धर्म बहन की बेटी, हरियाणा के सिरसा से लाई गई थी बालिकाएं, दोनों नाबालिगों का मेडिकल परीक्षण कराया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 29 Jun 2019, 1:10 PM IST

चूरू.

भालेरी पुलिस ने शुक्रवार को दो नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब कर संदिग्ध स्थिति में तीन युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। (Police arrested three accused) बताया जा रहा है हरियाणा के सिरसा से दोनों नाबालिग बालिकाओं को लाया गया था। इसमें एक विवाहित भी है। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि बालिकाओं को किस उ्ददेश्य से यहां लाया गया था और कहां ले जा रहे थे। इन्हें गांव मेहरी से पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।


पुलिस अभी इस मामले में खुलकर नहीं बोल रही है। गांव मेहरी के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों बालिकाओं का रेस्क्यु करते हुए भादरा कस्बे के वार्ड नौ निवासी नौशाद खां (naushad khan) , वार्ड 10 निवासी फरियाद खां (Fariyad khan) और वार्ड 27 निवासी भजनलाल धाणक (Bhajanlal dhank) उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। दस्तयाब बालिकाओं का पुलिस ने राजकीय भरतिया अस्पताल से मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।


जानकारी के मुताबिक आरोपी नौशाद हरियाणा के सिरसा में पिछले पांच महीने से किराए पर रहता था। जहां उसकी पहचान नाबालिग के परिजनों से हुई और नाबालिग का मुंहबोला मामा बनकर उनके घर आना जाना शुरू कर दिया। नाबालिग की मां को धर्म बहन बना लिया। दो दिन पहले उसने नाबालिग बालिका को अपने ससुराल झुन्झुनु जिले के जाबासर साथ चलने के लिए कहा। इस पर बालिका ने अपनी नाबालिग दोस्त को भी साथ ले लिया। churu crime news


कार से सभी सिरसा से आ रहे थे तभी आरोपी के मोबाइल पर किसी का फोन आया तो आरोपी उसे भालेरी के मेहरी गांव ले आया। भालेरी पुलिस को गलगटी व मेहरी गांव के दो लोगों ने सूचना दी कि वह पासपोर्ट का काम करने वाले भादरा तहसील के नौशाद से रुपए मांगते हैं। नौशाद उनका पैसा नहीं दे रहा है और उन्हें कह रहा है कि उनके पास दो लड़कियां हैं उनकी वह किसी से शादी करवा दे और उसके एवज में पैसा ले ले। इस पर भालेरी पुलिस ने पूरा जाल बिछाया और जैसे ही नौशाद दोनों नाबालिक लड़कियों को लेकर मेहरी गांव पहुंचा तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। girl crime

 

”जिस महिला की लड़की बताई जा रही हैं वह भी नौशाद को धर्मभाई बता रही है। लड़कियों ने भी किसी गलत काम से इंकार किया है। विवाहित लड़की के पति व लड़की की मां को बुला लिया गया है। मां के आने के बाद ही असली मामला सामने आएगा। फिलहाल, दोनों बालिकाएं पुलिस की निगरानी में हैं और तीनों आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है। दोनों बालिकाएं दूसरे धर्म की हैं।”
राजेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक, चूरू