18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

Video News- भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं किसान

चूरू. सरदारशहर. कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से मिशन लाइफ फॉर एनवायरमेंट के तहत खिलेरिया गांव में किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई तथा कम लागत में किस प्रकार इस खेती से आय में वृद्धि हो सकती है, इसकी तकनीक भी विस्तार से बताई गई। इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हमारे किसान हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से किसानों को बहुत कुछ लाभ मिल रहा है।

Google source verification

चूरू

image

Vijay

Jun 06, 2023

कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से मिशन लाइफ फॉर एनवायरमेंट के तहत खिलेरिया गांव में किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी
चूरू. सरदारशहर. कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से मिशन लाइफ फॉर एनवायरमेंट के तहत खिलेरिया गांव में किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई तथा कम लागत में किस प्रकार इस खेती से आय में वृद्धि हो सकती है, इसकी तकनीक भी विस्तार से बताई गई। इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हमारे किसान हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से किसानों को बहुत कुछ लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक विधि से मोटे अनाजों का उत्पादन करने का आह्वान किया और देसी गाय पालने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर शर्मा ने जीवामृत बनाने की जानकारी दी। केन्द्र के वैज्ञानिक हरिश कुमार रछोया ने कहा कि सरकार किसानों की आय बेहतर बनाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है।
आवश्यकता है कि किसान ऐसी योजनाओं के बारे में जानकारी रखें। उन्होंने किसानों को किसान उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से जुडऩे का आग्रह किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक हरफूल सारण ने किसानो को जैविक कीटनाशक बनाने और उसके प्रयोग करने के बारे में विस्तृत जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसान बीज उपचारित कर बुवाई करे तथा समय समय पर मिट्टी व पानी की जांच करवाए। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान पवन कुमार शर्मा ने इस जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।