पाण्डित्य प्रशिक्षण शिविर एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम
10 जून तक चलेगा नि:शुल्क पाण्डित्य प्रशिक्षण
चूरू. सरदारशहर. श्री सप्तर्षि वेद वेदांग ऋषिकुल ब्रह्मचार्याश्रम में पण्डित परिषद् संस्थान के तत्वावधान में चल रहे इक्कीस दिवसीय नि:शुल्क पाण्डित्य प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को सामूहिक रूप से 51 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार करवाया गया। आचार्य पंडित बालकृष्ण कौशिक के सानिध्य में मुख्य यजमान मुखराम नाथोलिया ने सपत्नी शास्त्रानुसार पूजा संपन्न करवाई। पूजा विधि में पंडित रामदेव पारीक, भीवांराम नौहाल, अंकित उपाध्याय, नंदकिशोर मिश्रा, महावीर पारीक, शक्तिधर शर्मा, सुनील पारीक व मोहित शर्मा आदि ने विशेष सहयोग किया। शिविर में आवास भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, मंत्री आचार्य शंकरलाल उपाध्याय, प्रकाश पारीक, व्यवस्थापक शंकरलाल बोचीवाल, छगनलाल सेवदा, महेंद्र देरासरी, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
सप्तऋषि द्वार का शिलान्यास
सरदारशहर. ऋषिकुल आश्रम में सप्तऋषि द्वार का शिलान्यास एवं भूमि पूजन राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं उप प्रधान पण्डित केसरी भंवरलाल शर्मा ने किया। दिवंगत विधायक पण्डित भंवरलाल शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र विधायक अनिल शर्मा व केसरी शर्मा छह लाख रूपये की लागत से सप्तऋषि द्वार का निर्माण करवा रहे है। संत निवृत्तिनाथ महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पण्डित बालकृष्ण कौशिक के नेतृत्व में विद्वान पण्डितों ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन करवाया। संस्था के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, मंत्री आचार्य शंकरलाल उपाध्याय ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।