
चूरू। जिले में न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद कृषि भूमि पर कथित रूप से पेट्रोल पंप निर्माण जारी रहने का मामला सामने आया है। मामला ग्राम सिरसला की रोई स्थित एनएच-52 से जुड़ी भूमि का है, जहां परिजन और खातेदार पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवादित जमीन पर अनाधिकृत कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। वादियों का कहना है कि न्यायालय उपखंड अधिकारी, चूरू ने 16 अप्रैल को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। आदेश में खसरा संख्या 1016/661/0.5015 हेक्टेयर भूमि के मौके और रिकॉर्ड की स्थिति अगली पेशी तक यथावत रखने को कहा गया था। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी रहा।
फर्जी दस्तावेजों से नामांतरण कराने का आरोप
परिवार के वारिसों ने आरोप लगाया कि स्वर्गीय बच्चन सिंह की पैतृक और खातेदारी भूमि का पहले आपसी बंटवारा हो चुका था और राजस्व रिकॉर्ड में अलग-अलग हिस्सेदारी दर्ज थी। इसके बावजूद 1 अगस्त 2023 को तहसीलदार चूरू के समक्ष नया विभाजन प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें विशाल सिंह के कथित रूप से फर्जी और कूटरचित हस्ताक्षर किए गए। आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद नामांतरण स्वीकृत कर दिया गया और राजस्व अभिलेखों में अमलदराज कर दिया गया। इसी आदेश को चुनौती देते हुए मामला न्यायालय में पहुंचा।
पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप
परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से दोषियों को संरक्षण दे रही है तथा निर्माण कार्य रुकवाने के बजाय कार्रवाई से बच रही है। इससे न्यायालय के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।
अब उठ रहे सवाल
मामले में करवाई नहीं होने को लेकर कुछ सवाल उठ रहे हैं।
जब यथास्थिति आदेश लागू है तो निर्माण कैसे जारी रहा? मौके पर प्रशासनिक निगरानी क्यों नहीं हुई?क्या न्यायालय आदेश की अवमानना का मामला बनेगा?राजस्व रिकॉर्ड में हुए नामांतरण की जांच होगी या नहीं?
बीमारी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या
कातर. पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव ऊंटालड़ में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मघाराम ने अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मृतक के पुत्र राकेश ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित था और इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित था और इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
22 Apr 2026 08:37 pm
Published on:
22 Apr 2026 08:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
