नई दिल्ली। आईपीएल के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच महामुकाबले में आरसीबी ने बाजी मार ली। बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से मात देकर प्लेऑफ पहुंचने की उम्मीदों को जगाए रखा। वहीं मुंबई इंडियंस की हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें खत्म सी हो गई हैं।
IPL 2018 : विराट कोहली की ‘चीटिंग’ ने RCB को जिताया मैच, सोशल मीडिया फैंस ने सुनाई खरी-खोटी
मुंबई के खिलाफ मैच में अपने पति विराट कोहली की टीम आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में थीं। अनुष्का शर्मा RCB की जीत से बेहद खुश थीं। कल के मैच में आरसीबी के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने शानदार कैच पकड़ा, जिसके बाद अनुष्का शर्मा की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Video: क्विंटन डी कॉक के ‘हवाई’ कैच ने RCB को दिलाई जीत, धोनी को भी कर दिया फेल
क्विंटन डी कॉक के शानदार हवाई कैच की बदौलत ही रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। मैच के चौथे ही ओवर में उमेश यादव की एक गेंद पर रोहित शर्मा बीट हुए और गेंद उनके बल्ले और ग्लव्स से लगकर डीकॉक के पास गई। डी कॉक ने हवा में छलांग लगाते हुए कैच को लपक लिया, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद डी कॉक के कॉन्फिडेंस की वजह से विराट ने तुरंत डीआरएस लिया, जिसमें रोहित को आउट दे दिया गया।
इस विकेट के बाद अनुष्का शर्मा की खुशी भी देखने लायक थी। अनुष्का भी डी कॉक के इस कैच पर झूम उठीं।