1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO: लोकेश राहुल ने मैदान पर दिया ईमान का परिचय, चारो तरफ हो रही जमकर वाहवाही
Play video

VIDEO: लोकेश राहुल ने मैदान पर दिया ईमान का परिचय, चारो तरफ हो रही जमकर वाहवाही

खराब फॉर्म से गुजर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मुकाबले के दौरान ईमानदारी का शानदार नमूना पेश किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Jan 2019, 7:05 PM IST

नई दिल्ली। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मुकाबले के दौरान ईमानदारी का शानदार नमूना पेश किया। इसके लिए उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी हो रही है। मामला ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 15वें ओवर का है। रवींद्र जडेजा गेंदबाजी पर थे और सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस हैरिस उनका सामना कर रहे थे। एक गेंद पर हैरिस ने मिड ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला जिसे कैच करने के लिए राहुल लपके। पर गेंद जमीन पर लग चुकी थी। जडेजा व अन्य भारतीय खिलाड़ी इसे कैच समझ कर जश्न भी मनाने लगे थे तभी राहुल ने अंपायर की तरफ देखते हुए बताया कि यह नॉट आउट है। राहुल की ईमानदारी देख अंपायर इयान गूल्ड ने भी उनको शाबाशी दी।