3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने एक बार फिर जीता दिल, वीडियो देख आप भी कहेंगे वाह वाह !
Play video

पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने एक बार फिर जीता दिल, वीडियो देख आप भी कहेंगे वाह वाह !

अपनी अच्छी अंपायरिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने एक बहार फिर से कुछ ऐसा किया है की उन्होंने फिर से क्रिकेट प्रसंशको का दिल जीत लिया है ।
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Oct 26, 2018

नई दिल्ली । अपनी अच्छी अंपायरिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने एक बहार फिर से कुछ ऐसा किया है की उन्होंने फिर से क्रिकेट प्रसंशको का दिल जीत लिया है । दरअसल इग्लैंड जब बल्लेबाजी कर रही थी तो पारी के 27वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय की गुगली गेंद बल्लेबाजी कर रहे लियम प्लंकेट पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधा उनके पैड पर जा लगी। विकेटों के सामने पाए गए बल्लेबाज को अलीम डार ने आउट करार दिया । इस फैसले से नाखुश प्लंकेट ने D.R.S की मांग कर दी । इसके पहले की तीसरा अंपायर कोई फैसला सुनाता तेजी से बारिश शुरू हो गई है । इसके बाद बिना देर किये सभी खिलाड़ी पवेलियन की तरफ दौरने लगे । लेकिन चुकी अभी फैसला आना बाकी था तो अलीम डार मैदान पर डटे रहे । और जब तीसरे अंपायर वीडियो रिप्ले देखने के बाद संतुष्ट हो गए कि मैदानी अंपायर यानी अलीम डार का फैसला सही है तो उन्होंने इसकी सूचना दी। इसके बाद अलीम दार आउट का इशारा ( एक ऊँगली ऊपर ) करते हुए ही मैदान से बाहर लौटे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है । आइये देखते हैं वन टीम नेशन के सौजन्य से यह वीडियो :-

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल