1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO: युवी ने दौड़ाया जीत का घोड़ा, गेल के शतक के बाद देखने लायक था प्रीति जिंटा का भी रिएक्शन
Play video

VIDEO: युवी ने दौड़ाया जीत का घोड़ा, गेल के शतक के बाद देखने लायक था प्रीति जिंटा का भी रिएक्शन

IPL 2018 में KXIP और SRH के बीच हुए मैच में क्रिस गेल के शानदार शतक जड़ते ही झूम उठे युवराज सिंह व टीम की मालकिन प्रीति जिंटा।
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Apr 20, 2018

नई दिल्ली। करिश्माई विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस्टोफर हेनरी गेल के शानदार शतक की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें संस्करण में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर बना लिया। गेल ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 63 गेंदों पर 104 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने महज एक चौका मारा लेकिन छक्के 11 उड़ाए। लीग में अपना दूसरा मैच खेल रहे गेल 11वें संस्करण में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। आईपीएल के इतिहास में गेल का यह छठा शतक है। गेल के शतक पूरा करने पर किंग्स एलेवेन पंजाब के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह काफी उत्साहित हो गए और उन्होंने खड़े-खड़े खुशी में घोड़े दौड़ने शुरू कर दिए। साथ ही प्रीति जिंटा भी गेल की शानदार इनिंग से फूली नहीं समा रही थीं। गेल ने अपनी धुआंधार पारी से दर्शकों का भी खूब मनोरजनं किया। धन्यवाद किंग्स एलेवेन का कि उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को खरीदा।