12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम

पहले हेकड़ी, अब कदम लड़खड़ाए, कान पकड़कर माफी मांगी

– हमलावरों को पुलिस की गिरफ्त से बचने के दौरान आई हाथ, पैर में चोट, पट्टे बांधे पुलिस ने घटना स्थल लेकर पहुंची, लड़खड़ाते बदमाशों ने कान पकड़कर मांगी मांफी इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने चोइथराम मंडी के गार्ड और ट्रक चालक पर हमला करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने […]

Google source verification

– हमलावरों को पुलिस की गिरफ्त से बचने के दौरान आई हाथ, पैर में चोट, पट्टे बांधे पुलिस ने घटना स्थल लेकर पहुंची, लड़खड़ाते बदमाशों ने कान पकड़कर मांगी मांफी

इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने चोइथराम मंडी के गार्ड और ट्रक चालक पर हमला करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के दौड़ते वक्त गिर गए। इससे उनके हाथ और पैर में चोट आ गई। हालांकि पुलिस बदमाशों को तफ्तीश के लिए घटना स्थल पर लेकर पहुंची। जहां बदमाश लड़खड़ाते और कान पकड़कर माफी मांगते दिखे।

मंगलवार की रात करीब 3 बजे ट्रक क्लीनर फरियादी लालसिंह व चोइथराम मंडी के गार्ड पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने लाल सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया, गुरुवार मुखबिर सूचना पर चोइथराम वाइन शॉप पर आरोपी गणेश (19) पिता जगदीश निवासी अहीरखेडी, राजू (30) पिता गंगाराम अखाडे निवासी दिग्विजय मल्टी, आकाश उर्फ अक्कू (19) पिता शेरुवासुनिया निवासी अहीरखेडी और निलेश (20) पिता रघु मराठा निवासी तेजपुरगडबडी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टीम को देखकर भाग रहे थे। इस दौरान गिरने से चोटिल हो गए है। जांच में पता चला है कि, आरोपियों पर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है।