
पटना। नीतीश कुमार के राज्य बिहार में लगातार अपराध संबंधित खबरें आ रही हैं। मुंगेर जिले के बरधे गांव में पुलिस को 12 एके 47 राइफल मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी दी कि गोपनीय सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस) राणा नवीन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गुरुवार रात में छापेमारी की और एक कुएं से इन हथियारों को बरामद किया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।