7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
ट्रैक्टर में बैठी महिला उछलकर गिरी, पहिए के नीचे आने से मौत
Play video

ट्रैक्टर में बैठी महिला उछलकर गिरी, पहिए के नीचे आने से मौत

मृतका के पति ने चालक के खिलाफ कराया मामला दर्ज
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 18 Mar 2025, 5:33 PM IST

दौसा. मंडावर थाना इलाके के हड़ौली गांव में महिलाओं के साथ खेत पर मजदूरी का कार्य करने गई एक महिला की ट्रैक्टर में बैठकर वापिस अपने घर लौटने के दौरान ट्रैक्टर से उछलकर गिर जाने से मौत हो गई। जिसे लेकर गुस्साए परिजन व ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बाहर बैठ गए।
मृतका के पति इंदर चंद सैनी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गफलत, लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने के आरोप लगा थाना पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि हड़ौली गांव निवासी कुसुम (40) पत्नी इंदरचंद सैनी अन्य महिलाओं के साथ खेतों में मजदूरी कर ट्रैक्टर से लौट रही थी। इस दौरान हड़ोली गांव में ही बगीची मोरम रोड पर मृतक कुसुम उछलकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गई। ट्रॉली के पहिए के नीचे आ जाने से कुसुम की मौत हो गई, वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा या। बाद में मृतक के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। थानाधिकारी कमलेश मीणा ने समझाइश की, लेकिन वे नहीं माने। बाद में सैनी समाज के लोगों ने पहुंचकर समझाइश की। इस पर वे थाने के बाहर से उठकर चले गए। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। मंडावर थानाधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर को पकड़ लिया है । मृतका के पति की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच जारी है।