दौसा. विधानसभा उपचुनाव से पूर्व कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसे लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के नांगल बैरसी मंडल की बैठक मोड़ा बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इसमें दौसा विधानसभा के उप चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती के लिए सांसद मुरारीलाल मीणा, पीसीसी महासचिव विभा माथुर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की। संगठन को मजबूत करने और उपचुनाव में टिकट वितरण के संबंध में विचार-विमर्श किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी 11 मंडलों में इस तरह बैठक लेकर चर्चा पूरी कर चुके हैं।