दौसा. कांग्रेस नेताओं ने दौसा सांसद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल बताया। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान की निंदा कर माफी व इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर प्रभारी अमीन कागजी और पीसीसी महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं को भी बंद किया जा रहा है। एक साल में जनता बेबस और बेहाल है। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़, नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रवक्ता मुकेश राणा, मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना आदि ने भी विचार व्यक्त किए।