19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

No video available

सेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

दौसा. सेन समाज की ओर से रविवार को बांदीकुई शहर में सेन महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने सेन महाराज के जयकारों से संपूर्ण वातावरण को धर्ममय कर दिया। जानकारी के अनुसार सर्व प्रथम शहर के बालाजी मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कलश एवं शोभायात्रा रवाना हुई। यात्रा को जयंती समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भागचंद टांकडा एवं अध्यक्षता कर रहे डॉ सोहनलाल ने विधिवत रूप से ध्वज उठाकर रवाना किया। विधायक टांकडा सहित समाज के पदाधिकारियों ने सेन महाराज की आरती की। संगीत की मधुर धुनों के साथ निकली यात्रा में आगे आगे विभिन्न रंग बिरंगे परिधानों में सजी धजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश रख भजन गाती हुई चल रही थी। वहीें पुरूष श्रद्धालु हाथों में ध्वज पताका लिए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा शहर के बालाजी मंदिर से शुरू होकर माधो गंज मंडी, बडिय़ाल रोड, सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने सेन महाराज सहित भगवान के जयकारे लगाकर संपूर्ण वातावरण को धर्ममय कर दिया। यात्रा के दौरान सजीव झांकी सजाई गई। सेन समाज बगीची में पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज की एकता अखंडता पर बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं बालिका शिक्षा को बढावा देने सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। जयंती पर समाज के लोगो ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों का अवकाश रखा।

Google source verification