30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
गणेश चतुर्थी: मोदकों से सजा बप्पा का दरबार, लगी भक्तों की कतार
Play video

गणेश चतुर्थी: मोदकों से सजा बप्पा का दरबार, लगी भक्तों की कतार

दौसा. जिले में गणेश चतुर्थी पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाकर मोदकों का भोग लगाया गया। दिनभर गणपति बप्पा मोरिया के स्वर लहरियां गूंजती रही। घर व प्रतिष्ठानों में सुबह निर्धारित मुहूर्त पर पूजन किया गया। मोदक व चूरमे का भोग लगाकर प्रसाद बांटा […]

Google source verification

दौसा. जिले में गणेश चतुर्थी पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाकर मोदकों का भोग लगाया गया। दिनभर गणपति बप्पा मोरिया के स्वर लहरियां गूंजती रही। घर व प्रतिष्ठानों में सुबह निर्धारित मुहूर्त पर पूजन किया गया। मोदक व चूरमे का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।

दौसा जिला मुख्यालय पर सब्जी मंडी स्थित सिद्धि विनायक मंदिर व बैजनाथ महादेव मंदिर में मेला भरा। सिद्धि विनायक मंदिर में भव्य फूल बंगला झांकी के साथ साढ़े बारह मण मोदकों का भोग लगाया गया। विशेष भोग प्रसादी में सवा पांच-पांच किलो के 31 मोदक चढ़ाए गए। सुबह 5.15 बजे मंगला आरती, दोपहर 12.15 बजे भोग आरती व शाम 6.15 बजे महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। दिनभर श्रद्धालु गणेशजी महाराज को ढोक लगाकर मनोकामना करते रहे। शाम को भजन संध्या में कलाकारों ने से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुति दी।