14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

लीव इंडिया… अवैध गतिविधियों पर 10 विदेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट, जमात से जुड़े थे

दौसा. अवैध गतिविधियों में शामिल होने पर दौसा पुलिस ने 10 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट (निर्वासित) किया है। उन्हें पुलिस टीम के साथ एक वाहन में शुक्रवार देर रात भारत-नेपाल सीमा की रक्सौल चेक पोस्ट पूर्वी चंपारण जिला मोतीहारी बिहार के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि जमात से […]

Google source verification

दौसा. अवैध गतिविधियों में शामिल होने पर दौसा पुलिस ने 10 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट (निर्वासित) किया है। उन्हें पुलिस टीम के साथ एक वाहन में शुक्रवार देर रात भारत-नेपाल सीमा की रक्सौल चेक पोस्ट पूर्वी चंपारण जिला मोतीहारी बिहार के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि जमात से जुड़े दस विदेशी नागरिकों को नियम विरुद्ध गतिविधियों में शामिल होने पर दौसा व पापड़दा थाना क्षेत्र से डिपोर्ट किया गया। इनमें शामिल 5-5 महिला-पुरुषों ने गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया था, जिसकी सूचना पुलिस को लगी तो विदेशी पंजीकरण अधिकारी के रूप में एसपी ने लीव इंडिया नोटिस देकर कार्रवाई की। अवैध गतिविधियों में भाग लेने वाले विदेशी नागरिकों के विरुद्ध चलाए इस अभियान के लिए गठित टीम में एएसपी लालसोट दिनेश अग्रवाल, सीओ दौसा रविप्रकाश शर्मा, सीओ नांगल राजावतान चारुल गुप्ता, पापड़दा थानाधिकारी संतचरण, जिला विशेष शाखा के उप निरीक्षक जितेन्द्र व एएसआई हरिसिंह तथा कांस्टेबल दीपक शर्मा शामिल रहे।

एक पखवाड़े से घर-घर जा रहे थे

सूत्रों के अनुसार नेपाल निवासी सभी विदेशी नागरिक दिल्ली होते हुए चार मार्च को दौसा में आए थे। शुरुआत में तो इनकी गतिविधियां ठीक थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दौसा व पापड़दा इलाके में घर-घर जा रहे थे। इनकी गतिविधियां ठीक नहीं होने की भनक पुलिस को लगी तो जांच की गई।

इनको वापस भेजा

डिपोर्ट किए गए विदेशी नागरिकों में पांच दम्पती हैं। इनमें नेपाल देश के रज्जाक मियां धोबी व उसकी पत्नी रखिया निवासी हरिहरपुर जिला बारा, सहारुद्दीन अंसारी व पत्नी हलिमा खातून निवासी ईनर्वासिरा जिला बारा, मोहम्मद जान अंसारी व पत्नी जलेखा निवासी हरिहरपुर, रमजान अली मियां व पत्नी जनीफा निवासी हर्मि जिला गोरखा तथा मोजाहिर हुसैन व पत्नी ऐसा खातून निवासी निवासी बडकी फुलवारिया जिला बारा को भारत-नेपाल सीमा की रक्सौल चेक पोस्ट भेजा गया है। जहां से सभी को नेपाल भेजने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।