7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
जयकारों के साथ सिकंदरा पहुंची भगवान देवनारायण की रथयात्रा, पुष्पवर्षा से स्वागत
Play video

जयकारों के साथ सिकंदरा पहुंची भगवान देवनारायण की रथयात्रा, पुष्पवर्षा से स्वागत

-45 दिन कुंभ स्नान के बाद आसींद के मालासेरी डूंगरी पहुंचेगी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 1 Mar 2025, 3:20 PM IST

दौसा. भीलवाड़ा के आसींद के मालासेरी डूंगरी स्थित भगवान श्रीदेवनारायण की प्रतिरूप मूर्ति प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद शनिवार को अजमेर के पुष्कर पहुंची। इससे पहले भगवान देवनारायण का रथ शनिवार को महावीरजी से गुढा़चंद्रजी गीजगढ़ होते हुए सिकंदरा पहुंची। रथयात्रा के साथ गीजगढ़ से दर्जनों की संख्या में समाज के लोग गाड़ियों के काफिले के साथ सिकंदरा पहुंचे। सिकंदर गुर्जर शहीद स्मारक पर गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष माधोसिंह भोजपुरा, पूर्व सरपंच अमरसिंह कसाना, देवसेना के राष्ट्रीय महासचिव मानसिंह बुर्जा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विशम्भर बासड़ा, सतीश सोमाड़ा, चंचल कसाना, एडवोकेट जलसिंह कसाना सहित अन्य लोगों ने रथ पर पुष्प वर्षाकर भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। लोगों ने रथ में विराजमान भगवान श्रीदेवनारायण की बाल स्वरूप प्रतिरूप मूर्ति के समक्ष पुष्प चढ़ाकर ढोक लगाई। इस दौरान समाज के लोगों ने मालासेरी डूंगरी मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल व रथ यात्रा संयोजक एडवोकेट अतरसिंह व अन्य लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि भगवान देवनारायण की बाल स्वरूप प्रतिरूप मूर्ति भीलवाड़ा के आसींद स्थित मालासेरी डूंगरी से प्रयागराज 45 दिन के कुंभ स्नान के बाद वापस आसींद लौट रही है। देवनारायण रथयात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान सीमा से मुरैना धौलपुर होकर करौली से सिकंदरा पहुंची। सिकंदरा से कैलाई, भोजपुरा, दुब्बी, भांडारेज, दौसा होते हुए पुष्कर अजमेर के लिए रवाना हुई हैं। इस मौके पर रत्तीराम भोजपुरा, प्रेमसिंह गुर्जर, पवन दड़गस, नंदलाल रामगढ़, लेखराज कसाना, हरेत झींझण, लक्की गिरधरपुरा आदि मौजूद थे।