7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

महिला कॉलेज में मंत्री ने किया छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

छात्रसंघ अध्यक्ष यतिका शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संभाली कुर्सी

Google source verification

दौसा. श्रीसंत सुंदरदास राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने किया। इस मौके पर मीना ने कहा कि छात्रसंघ राजनीतिक जीवन की प्रयोगशाला है। इससे अनुभव मिलता है, लेकिन अनुशासन में रहना भी सीखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कराए विकास कार्य गिनाए। साथ ही कहा कि अगली बार वे चुनाव जीतते हैं तो कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों को भी हवाई यात्रा कराएंगे।

उन्होंने कॉलेज में मरम्मत कार्य, नए संकाय खोलने आदि का आश्वासन दिया। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्योत्स्ना श्रीवास्तव ने महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और स्नातक स्तर पर और स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय खुलवाने व क्षतिग्रस्त कक्षा-कक्षों को दुरुस्त कराने सहित अन्य मांग की।

छात्रसंघ अध्यक्ष यतिका शर्मा ने भी क्षतिग्रस्त भवन, पीजी में विषय, केंटीन सहित अन्य मांग की। साथ ही यह भी कहा कि पूर्व में भी यहां आए राजनेताओं ने कई घोषणाएं की, लेकिन वो पूरी नहीं हुई। महासचिव ममता सैनी ने स्वागत भाषण दिया। उपाध्यक्ष फौरंती मीना भी मौजूद रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, नगर परिषद उप सभापति कल्पना जैमन, प्रधान प्रहलाद रोहड़ा, रोहित मीना आदि थे।