15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

पत्नी व ससुर बनकर 3.84 लाख की ऑनलाइन ठगी, चार आरोपियों को 36 घंटे में किया गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

May 21, 2023

दौसा. साइबर थाना पुलिस दौसा ने बड़ी कार्रवाई करते ऑनलाइन ठगी के चार आरोपियों को 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीडि़त से पत्नी व ससुर बनकर 3.84 लाख की ऑनलाइन ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार परिवादी सुरेशन कुमार मीना निवासी 18 मार्च को रिपोर्ट दी कि उसकी सगाई के तीन चार दिन बाद किसी अज्ञात ने उसकी पत्नी के नाम से फोन किया और धीरे धीरे बात होने लगी। उसकी फोन पर ससुर से बात कराई और इमरजेंसी बताकर 3 लाख 84 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करा लिया। 3 मई को शादी के बाद पत्नी से रुपए का तकाजा किया तो पत्नी ने साफ मना कर दिया कि मेरी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है और ना ही कोई रकम ली है।

रिपोर्ट के आधार आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। साइबर पुुलिस ने तकनीक आधार पर अनुसंधान कर चारों आरोपियों आकाश नट पुत्र गुलाल्या निवासी बिनोवा सवाईमाधोपुर, मनीष पुत्र महावीर माली निवासी मानपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश, विनोद पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी मानपुर श्योपपुर मध्यप्रदेश व गोविन्द पुत्र खेमराज सैनी निवासी मालीपुरा थाना पीपलू टोंक को गिरफ्तार कर लिया।


सीआई महेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि जयपुर पुलिस महानिरीक्षक उमेश चंद दत्ता, पुलिस अधीक्षक दौसा संजीव नैन के निर्देश पर अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल, पुलिस उपअधीक्षक संतराम मीना के सुपरविजन में टीम गठित कर तफ्तीश की गई। टीम में उपनिरीक्षक बुद्धिप्रसाद, हैड कांस्टेबल केशव चंद, कांस्टेबल भागसिंह, मुरारीलाल शामिल थे।


आरोपी सोशल मीडिया से निकालते हैं पूरी जानकारी

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखते हैं और उनके बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेकर उनके मित्र या रिश्तेदार बनकर पीडि़त के साथ ऑनलाइन ठगी करते हैं।

पत्नी व ससुर बनकर 3.84 लाख की ऑनलाइन ठगी, चार आरोपियों को 36 घंटे में किया गिरफ्तार