14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

भारत जोड़ो यात्रा के आने से पहले दीवारों पर छापा ‘राहुल गांधी गो बैक’, प्रशासन में मचा हड़कम्प

भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के तीन पदाधिकारी हिरासत में

Google source verification

दौसा जिले में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने से पहले कई जगह ‘राहुल गांधी गो बैक’ के स्लोगन दीवार पर छापे गए हैं। मंगलवार सुबह पता लगते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रशांत वर्मा, भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव नरेश मीरवाल व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उम्मेद बैरवा को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा मार्ग पर स्थित दौसा शहर के लालसोट बायपास अंडरब्रिज सहित सड़क पर कई जगह ‘राहुल गांधी गो बैक’ के स्लोगन के साथ जितेन्द्र मेघवाल, कार्तिक भील, इंद्र कुमार मेघवाल व ओमप्रकाश रैगर को न्याय देने की मांग की गई है। इन स्लोगन में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी का नाम भी लिखा है। इस पर पुलिस ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों की तलाशी शुरू कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं दीवारों की पेंङ्क्षटग कराई गई।

वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामलखन मीणा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार दलित व आदिवासियों के वोट से बनी है। इसके बावजूद घोर अत्याचार हो रहा है। दलित समाज के युवक कार्तिक भील की हत्या की गई, जिसमें एक विधायक की संदिग्ध भूमिका है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इधर, यात्रा से पहले इस तरह का विरोध सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं सवाईमाधोपुर में टेंट जलाने तथा दौसा में दीवार पर स्लोगन लिखे जाने की घटना से दौसा में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चुनौती बढ़ गई है।