28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa: एक्सप्रेस-वे पर सड़क पार कर रही बालिका अगवा! CCTV में दिखी कार, जयपुर-बांदीकुई मार्ग पर हड़कंप

Dausa Girl kidnapping: दौसा जिले के सैंथल इलाके में शनिवार शाम एक बालिका के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस वे पर कार में आए युवक वहां सड़क पार कर रही एक बालिका को उठा लिए।

2 min read
Google source verification
जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेस वे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पत्रिका फोटो

जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेस वे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पत्रिका फोटो

Dausa Girl kidnapping: दौसा जिले के सैंथल इलाके में शनिवार शाम एक बालिका के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस वे पर कार में आए युवक वहां सड़क पार कर रही एक बालिका को उठा लिए। ग्रामीणों को जैसे ही सूचना मिली विरोध में रास्ता रोक दिया। अपहर्ताओं को पकड़ने की मांग की। खुरी के दोनों तरफ दौसा-मनोहरपुर मार्ग पर करीब दो ढाई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत किया।

बांदीकुई की तरफ ले गए

सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें कुछ युवक दिखाई दिए हैं। आरोपियों की कार बापी इंटरचेंज से बांदीकुई की तरफ जाती दिखाई दे रही है। लेकिन उसके आगे पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के थानों की पुलिस के साथ मुखबिरों को भी लगाया लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। दूसरी तरफ अपहर्ता पकड़ में नहीं आने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

हाईटेक तकनीक से पकड़े जाएंगे

एक्सपर्ट का कहना है इस मार्ग पर जो भी वाहन चलते हैं उसके कुछ ही मिनट में पूरी डिटेल आ जाती है। कार कौन सी है। इसका मालिक कौन है। किसे बेची है। ऐसे में हाईटेक तकनीक से आरोपी पकड़े जाएंगे। हर जगह उच्च तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ज्यों ही कार इस एक्सप्रेस वे पर चढ़ती है, इसके नम्बर स्कैन हो जाते हैं।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बालिका के परिजनों से जानकारी जुटाकर अपहर्ताओं की तलााश् में जुट गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपहर्ताओं को पकड़ने का दावा भी पुलिस के आलाधिकारियों ने किया है। पुलिस ने समझाइश कर एक्सप्रेस वे पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीण्रों को हटाया है।