24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
रीट की परीक्षा में ये हुए ‘पास’, ली राहत की सांस
Play video

रीट की परीक्षा में ये हुए ‘पास’, ली राहत की सांस

दौसा. दो दिवसीय राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) शुक्रवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर बीते कई दिनों से प्रशासन मुस्तैद था, व्यवस्थित ढंग से कार्य पूरा होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। परीक्षा में प्रशासन तो ‘पास’ हो गया, अब अभ्य​र्थियों को अपने परिणाम का इंतजार है। शुक्रवार को परीक्षा के […]
Google source verification

दौसा. दो दिवसीय राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) शुक्रवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर बीते कई दिनों से प्रशासन मुस्तैद था, व्यवस्थित ढंग से कार्य पूरा होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। परीक्षा में प्रशासन तो ‘पास’ हो गया, अब अभ्य​र्थियों को अपने परिणाम का इंतजार है।

शुक्रवार को परीक्षा के दूसरे दिन तीसरी पारी में परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे तक हुई। सुबह पहली पारी में 9 बजे तक प्रवेश दिया गया। इसके बाद दरवाजे बंद कर दिए। चंद मिनटों की देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं अंतिम क्षणों में कई अभ्यर्थी भागते हुए केन्द्र में जाते हुए भी नजर आए। पुलिस व स्टाफ की जांच के अलावा फेस रिकॉग्निशन तकनीक से भी जांच की गई। अभ्यर्थियों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी भी ली गई। दौसा जिला मुख्यालय पर लेवल-2 की तीसरी पारी में 47 केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई। इसमें पंजीकृत 17 हजार 207 में से 16171 (93.98%) अभ्यर्थी आए तथा 1036 गैर हाजिर रहे। कुल तीनों पारियों में 47 हजार 391 में से 44 हजार 253 परीक्षार्थी (93.37%) उपस्थित रहे तथा 3 हजार 138 की अनुपस्थिति दर्ज की गई।