17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने 100 कैमरों के फुटेज खंगाले

बांदीकुई. शहर के सिकन्दरा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की एक दुकान का शटर तोड़कर नकबजनी करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं वारदात के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एसपी सागर राणा के निर्देशन में एएसपी गुरुशरण राव व बांदीकुई वृत्ताधिकारी रोहिताश देवंदा के सुपरविजन […]

Google source verification

बांदीकुई. शहर के सिकन्दरा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की एक दुकान का शटर तोड़कर नकबजनी करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं वारदात के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

एसपी सागर राणा के निर्देशन में एएसपी गुरुशरण राव व बांदीकुई वृत्ताधिकारी रोहिताश देवंदा के सुपरविजन में थाना अधिकारी जहीर अब्बास व टीम ने वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2025 को सिकन्दरा रोड पर मेठी च्वाइस पैलेस इलेक्ट्रोनिक दुकान पर बाइक से आए तीन लोगों ने लोहे की सब्बल से दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी करते हुए वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने नकबजनी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए दुकान के अन्दर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुए अज्ञात आरोपियों का हुलिए के आधार पर नामजद करने के प्रयास किए। वहीं कस्बे में लगे हुए करीब 100 कैमरों के फुटेज खंगाले गए। आरोपियों का रुट चार्ट तैयार कर पीछा करते हुए फुटेज व साइबर सेल की तकनीकी सहायता से तीनों आरोपियों की पहचान कर नामजद किया गया। 13 मार्च को दबिश देकर दो आरोपी रामोतार बागरिया एवं मगनाराम निवासी बागरिया ढाणी ग्राम सुनाडिय़ा पुलिस थाना दूदू जिला जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर आसपास के क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ एवं घटना में चोरी की गई नकदी की बरामदगी के प्रयास जारी है। इन पर पहले भी अन्य प्रकरणों में मामला दर्ज हो चुके है। टीम में एएसआई बलवीरसिंह, साइबर सेल प्रभारी दौसा प्रेमनारायण, हैड कांस्टेबल सुरेशचन्द, प्रदीप, लोकेश, कांस्टेबल अंकित, कमलेश, कालूराम, दीपक व पप्पूराम आदि शामिल थे। सीसीटीवी कैमरे खंगालकर सूचना प्राप्त करने में बांदीकुई थाने के कांस्टेबल योगेश, दीपकसिंह व शिव कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस गश्त पूरी होने पर देते है वारदात को अंजाम

आरोपी जिस शहर में चोरी करते है। वहां आसपास के क्षेत्र व दुकानों की रेकी कर दुकान या मकान को चिह्नित करते है। बाइक की नम्बर प्लेट हटाकर चेहरे एवं शरीर को कपड़ों व कम्बल आदि से ढ़ककर अल सुबह पुलिस गश्त पूरी होने के बाद मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।