4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

Video: भांडारेज की ऐतिहासिक बावड़ी को चमकाने जुटे श्रमदानी

अमृतं जलम् अभियान

Google source verification

भांडारेज. कस्बे के बावड़ी दरवाजा स्थित तीन मंजिला ऐतिहासिक बावड़ी पर राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को श्रमदान किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर ऐतिहासिक धरोहर को चमकाने में भागीदारी निभाई। सुबह 6 बजे से ही लोग जम हो गए। इस दौरान सैकड़ों सीढिय़ों के नीचे बने बावड़ी के तल पर जमा कई मण कचरे को परातों में भरकर बाहर निकाला गया। पानी की आवक में बाधक बना हुए कचरे को साफ किया गया।

 

 

सैकड़ों पराती कचरा कुछ ही समय में बावड़ी से बाहर आ गया। इस दौरान कृष्णा आईटीआई दर्जनों छात्रों ने श्रृंखलाबद्ध तरीके से खड़े होकर सैकड़ों फीट नीचे बने बावड़ी के तल से कचरा को बाहर लाया। स्थानीय महिलाओं ने भी इस काम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। काम की हर कोई ने सराहना की। सबकी जुबान से यही निकल रहा था कि ऐसा आयेाजन अगर हर माह हो तो यह धरोहर फिर चमक सकती है।

 

 


कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच रामजीलाल खटीक , पूर्व सरपंच दुर्गालाल सैनी, उप सरपंच रामस्वरूप सैनी ने फावड़ी चलाकर की। इसके बाद तो लगातार कस्बे के बाशिंदों का कारवां जुड़ता गया। करीब एक घण्टे बाद तो सैकड़ों की संख्या सीढिय़ों पर लोगों का हुजूम नजर आने लगा। लोगों का कहना था कि राजस्थान पत्रिका की पहल पर सैकड़ों परात कचरा चंद मिनटों में बाहर आ गया। ग्रामीणों क कहना था कि अगर प्रशासन भी इस ओर ध्यान दे तो यह ऐतिहासिक धरोहर प्रदेश भर में अपना नाम रोशन कर सकती है।

 


कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, पूरण व्यास, पूर्व उप सरपंच महेंद्र बजाज, विश्राम बैरवा, बुधसिंह गुर्जर, गिर्राज गुर्जर, महेंद्र तूंगड़, मुकेश बुडवारिया, कृष्णअवतार साकुनिया, ओमप्रकाश साकुनिया, कमलेश महरवाल, राजू सैनी, बन्नेसिंह गुर्जर, कृष्ण मुरारी पंचोली, शिवचरण धबाई, राजवीर सिंह राजपूत, पवन कुमार व्यास, बंटी शर्मा, कृष्णा आईटीआई के प्राचार्य राजेंद्र शर्मा, अनुदेशक घनश्याम शर्मा, मांगीलाल सैनी, देवेंद्र सिंह अवाना, कमलेश पुरोहित, बाबूलाल सैनी, इस्लाम खान, पूर्व सरपंच मिट्ठूलाल सैनी, अनिल मौर्य, कालूराम सैनी, नरेश मीना सहित सैकड़ों श्रमदानी उपस्थित थे।