14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर रुकवाया पावर ग्रिड निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग
Play video

ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर रुकवाया पावर ग्रिड निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

लवाण. उपखंड क्षेत्र में तीन गांवों की सीमा डूगरावता , पूरणवास और पूर्वियावास में बन रहे पावर ग्रिड निर्माण कार्य को आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और पावर ग्रिड निर्माण में रोजगार देने की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पावर ग्रिड निर्माण के उच्च अधिकारी मौके पर […]

Google source verification

लवाण. उपखंड क्षेत्र में तीन गांवों की सीमा डूगरावता , पूरणवास और पूर्वियावास में बन रहे पावर ग्रिड निर्माण कार्य को आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और पावर ग्रिड निर्माण में रोजगार देने की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पावर ग्रिड निर्माण के उच्च अधिकारी मौके पर आकर लिखित में समझौता नहीं कर लेंगे, तब तक निर्माण को चालू नहीं करने देंगे।ग्रामीण रोहिताश्व कोटा पट्टी, शोकीन गुर्जर ढिगारिया, पूर्व सरपंच भरतलाल मीणा, गिर्राज खारवाव, रामफूल खारवाल , रामखिलाड़ी मांडेडा ने बताया कि क्षेत्र के डूगरावता में बिजली का पावर ग्रिड का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार की आस जगी थी।

ग्रिड का निर्माण कार्य दो साल तक चलेगा। निर्माण कम्पनी ने अन्य राज्यों से मजदूर बुलाकर कार्य करवा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को कोई रोजगार नहीं मिल रहा है। लोगों ने बताया कि पावर ग्रिड निर्माण कम्पनी के उच्च अधिकारी फोन भी नहीं रिसीव करते हैं। कम्पनी ने दलाल भी रख रखे हैं, जो काम लगवाने की एवज में रुपए भी मांगते हैं।

छोटी लाल फाटक्या, फैली प्रजापति लवाण और बलराम कोटा पट्टी ने बताया कि भारी वाहनों से क्षेत्र की सभी सड़कें टूट गई है। पावर ग्रिड निर्माण में चालीस बीघा जमीन में बड़ा एनिकट बना हुआ था। जिसको कम्पनी ने खुर्द बुर्द कर दिया और न ही नया एनिकट का निर्माण करवाया है। एनिकट के भरने से पास के बोरिंग में पानी का जल स्तर बढ़ जाता था, लेकिन अब पानी नहीं भरने से बोरिंगों का जलस्तर भी नीचे चला गया है। इससे खेती करना भी मुश्किल हो रहा है।

निर्माण कम्पनी ने बिना अनुमति के पावर ग्रिड पर कई बोरिंग भी खुदवा दिए हैं। लोगों को पता नहीं चले, इसके लिए उन पर मिट्टी डालकर दबा दिया है। पावर ग्रिड पर बाहर से मजदूर आए हुए हैं, लेकिन दो दिन से कार्य नहीं चलने से मजदूर बैठे हैं। इससे परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कम्पनी के उच्च अधिकारी भी मनमर्जी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र में रोजाना पांच साल घंटे बिजली कटौती होने से क्षेत्र के रोजगार सहित किसानों की फसलें भी सूख रही है।