24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी
बड़ी नक्सली साजिश नाकाम! जंगल में छिपाकर रखे 9 जिंदा बम को जवानों ने किया डिफ्यूज, देखें VIDEO
Play video

बड़ी नक्सली साजिश नाकाम! जंगल में छिपाकर रखे 9 जिंदा बम को जवानों ने किया डिफ्यूज, देखें VIDEO

Naxal News: धमतरी जिले की पुलिस को नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम चमेदा और साल्हेभाट के जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किए गए अलग-अलग 9 प्रकार के बम बरामद किए।
Google source verification

Naxal News: धमतरी जिले की पुलिस को नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम चमेदा और साल्हेभाट के जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किए गए अलग-अलग 9 प्रकार के बम बरामद किए। धमतरी पुलिस की बीडीएस टीम ने डंप किए गए बम को डियूज कर नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है।

बता दें कि एसपी सूरज परिहार द्वारा धमतरी पुलिस नगरी डीआरजी सहित सीएएफ की टीम को सूचना तंत्र मजबूत कर लगातार नक्सल विरोधी सर्चिंग ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया जा रहा था। इसी कड़ी में 26 अप्रैल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में धमतरी धमतरी के नगरी डीआरजी एवं सीएएफ खल्लारी की टीम सर्चिंग ऑपरेशन में थाना खल्लारी के चमेदा, साल्हेभाट क्षेत्र में रवाना हुई थी।

इसी दौरान सुबह 8 बजे चमेदा, साल्हेभाट के बीच जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किए गए 3 नग कुकर बम, 3 नग दूध डिब्बे में बम, 2 नग पाइप बम व एक नग टिफिन बम, 1 नग वॉकी-टॉकी और उपचार उपयोगी दवाईयां, दैनिक उपयोगी बर्तन, राशन व अन्य सामाग्री बरामद किया गया है।

इन सामाग्रियों को एक तिरपाल झिल्ली व नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में डालकर दो अलग-अलग जगहों पर डंप किया गया था। घटना स्थल खल्लारी क्षेत्र होने से थाना खल्लारी में अज्ञात प्रतिबंधित नक्सलियों के विरूद्ध धारा-04, 05, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत अपराध कायम किया गया है।