31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमतरी
VIDEO: लंबे समय से निगम में ठेकेदारों की मांगों को किया जा रहा अनसुना, आक्रोशित लोगों ने खोला मोर्चा
Play video

VIDEO: लंबे समय से निगम में ठेकेदारों की मांगों को किया जा रहा अनसुना, आक्रोशित लोगों ने खोला मोर्चा

Dhamtari News: नगर निगम में निकलने वाली टेंडर में ईपीएफ की अनिवार्यता को दूर करने की मांग को लेकर ठेकेदारों ने मोर्चा खोल दिया है । उनका कहना है कि यह शर्त उचित नहीं है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Jun 2023, 2:44 PM IST

CG Dhamtari News: धमतरी । नगर निगम में निकलने वाली टेंडर में ईपीएफ की अनिवार्यता को दूर करने की मांग को लेकर ठेकेदारों ने मोर्चा खोल दिया है । उनका कहना है कि यह शर्त उचित नहीं है। इसके कारण नगर निगम के ठेकेदारों को कई टेंडरों में आवेदन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ठेकेदार महीप अग्रवाल ने बताया कि 4 साल पहले भी कोरोना काल के समय ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था, जिसमें जमा राशि अब तक नहीं मिली है। इसके अलावा 5 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से ठेकेदार आवाज उठा रहे, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। ऐसी स्थिति में निगम के ठेकेदारों को काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद निगम कमिश्नर विनय पोयम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lzl58