17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म-कर्म

Cow Puja Benefits: सनातन धर्म में क्या है गाय का महत्व, यहां जानिए

Cow Puja Benefits:हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। क्योंकि गाय भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे पूजनीय माना गया है। गाय से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं इस प्रकार हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Sachin Kumar

Nov 26, 2024

Cow Puja Benefits: हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। क्योंकि गाय भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे पूजनीय माना गया है। गाय से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं इस प्रकार हैं।

गाय का धार्मिक महत्व

गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और इसे धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक कहा गया है। धार्मिक कथाओं के अनुसार गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास बताया गया है। वहीं गीता और वेदों में गाय की महत्ता का उल्लेख किया गया है। ऋग्वेद में गाय को “अघन्या” कहा गया है। अघन्या का मतलब है कि गाय को मारना पाप होता है। साथ ही गाय का दान सबसे बड़ा दान माना गया है। मान्यता है कि गाय दान करने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।