19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर
जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा
Play video
Hindi News / Rajasthan / Dungarpur / Videos / जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा

जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा

डूंगरपुर. शहर में माव भक्त साद समाज की और से मंगलवार को माघ शुक्ल ग्यारस पर संत मावजी महाराज के जन्म दिवस पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पूर्व सादवाड़ा पहुंची। इसके बाद वार्षिक प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Harmesh Kumar Tailor

•

Updated: 21 Feb 2024, 10:20 AM IST

जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा
प्रतिभाओं का किया सम्मान

डूंगरपुर. शहर में माव भक्त साद समाज की और से मंगलवार को माघ शुक्ल ग्यारस पर संत मावजी महाराज के जन्म दिवस पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पूर्व सादवाड़ा पहुंची। इसके बाद वार्षिक प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। साद समाज की और से दोपहर में सादवाड़ा से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुरानी सब्जी मण्ड़ी, मोचीवाड़ा, पुराना हॉस्पिटल होते हुए गेपसागर की पाल पहुंची। यहां मावजी महाराज की चरण पादुकाओं की पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा पूर्ण अपने गंतत्व स्थल के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में माव भक्तों ने अपने पारंपरिक भक्ति गीत गाए और रास लीला भी खेली। शोभायात्रा सादवाड़ा पहुंचने पर हरि मंदिर डूंगरपुर पर ध्वज चढ़ाया गया। इसके बाद शाम को महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया।

समाज की प्रतिभाओं को नवाजा

समाज की और से प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि गौतमलाल साद राजपुर, अध्यक्षता बसंत साद ने की। विश्ष्टि अतिथि अमृतलाल घुघरा, लालशंकर कनबा, सूरजमल डूंगरपुर, कान्तिलाल घुघरा, रमणलाल कनबा, लक्ष्मण घुघरा थे। अतिथियों ने समाज की 130 प्रतिभावान युवाओं व युवतियों का सम्मान किया। इस दौरान विमल साद, गजेंद्र साद, गजेंद्र थाणा, निकुंज राजपुर गौतम घुघरा, राकेश घुघरा, सतीश, पकंज थाणा, मिथून पादड़ी, दिनेश डूंगरपुर व हरिश आर्य आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़