आफ्टर पार्टी में पति सोहेल कथुरिया के साथ जमकर डांस करती दिखीं हंसिका मोटवानी
साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी पिछले काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हंसिका के हल्दी सेरेमनी से लेकर वेडिंग तक, उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है। अब शादी के बाद एक्ट्रेस के आफ्टर पार्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमें नई नवेली दुल्हनिया पति सोहेल कथुरिया संग जमकर डांस करते हुए नजर आ रही है। वेडिंग के बाद न्यूली वेड कपल ने दोस्तों और परिवार के साथ आफ्टर पार्टी की। जहां दोनों ने खूब एंजॉय किया और एक-दूसरे संग जमकर डांस किया।