10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहार

भीलवाड़ा में रंग बिरंगी आतिशबाजी से नहाएगा आसमां, उड़ेंगे ड्रोन-हेलीकॉप्टर

भीलवाड़ा। दीपोत्सव को लेकर जिले भर में पटाखा बाजार सज चुके हैं। महंगाई के बाद भी पटाखों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। उम्मीद है कि शहर में धनतेरस से धमाकों का शोर बढ़ने लगेगा।

Google source verification

भीलवाड़ा। दीपोत्सव को लेकर जिले भर में पटाखा बाजार सज चुके हैं। शहर में अस्थायी रूप से लगे चार पटाखा बाजार में रौनक नजर आने लगी है। इस बार नई वैरायटी के पटाखे आए हैं। यह युवाओं के साथ बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे। महंगाई के बाद भी पटाखों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। उम्मीद है कि शहर में धनतेरस से धमाकों का शोर बढ़ने लगेगा।

पटाखा बाजार में 200 से अधिक आइटम्स हैं। इनमें आकाश में बिजली कड़कने जैसा अहसास करा रोशनी बिखेरेंगे। बच्चों को आकर्षित करने के लिए बटर फ्लाई, हेलीकॉप्टर, ड्रोन की तरह आकाश में उड़कर रोशनी करने वाले पटाखे भी आए हैं। हाथ में चलाने वाले पटाखों में घूमर, फुलझड़ी, लडिय़ां व जमीन पर चलने वाले पटाखों में क्रांति चक्र, आकाश म्यूजिकल फॉल जैसे पटाखों से दुकानें सजने लगी हैं। करीब सभी पटाखे ग्रीन पटाखे हैं।

व्यवसायी मनोज व प्रांजल अग्रवाल बताते है कि आकाशीय आइटम में इस बार कई कलरफूल धमाके व सितारे बिखरती आतिशबाजी है। बाजार में परंपरागत रेड बिजली, चकरी, अनार, विभिन्न प्रकार के शॉट, पेंसिल, रस्सी बम, सूतली बम, वायर, स्टार बम के साथ ही अन्य पटाखे उपलब्ध है। गौरतलब है कि ग्रीन पटाखों से प्रदूषण कम होता है। 5 रुपए से 30 रुपए पैकेट के पटाखों की बड़ी रेंज बाजार में उपलब्ध है।

इस बार नई रेंज के साथ नए-नए पटाखे देखने को मिलेंगे। शहर के बाजारों में एक रुपए से लेकर 1200 रुपए का सिंगल पटाखा भी उपलब्ध है। महंगे पटाखों की संख्या भी भरपूर है। हालांकि इस बार महंगाई आसमान छू रही है पर पटाखा कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

प्रशासन ने शहर में राजेन्द्र मार्ग, चित्रकूटधाम, लेबर कॉलोनी व ग्रामीण हाट बाजार में पटाखा बाजार लगाए है। यहां कुल 121 दुकानों के लिए 25 अक्टूबर से 03 नवंबर तक की अवधि के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए।