12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद

VIDEO ज्वैलरी की दुकान से गोल्ड का बाॅक्स चोरी, चोरी करती महिला सीसीटीवी में हुई कैद

बाॅक्स चोरी करते समय महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

Google source verification

फिरोजाबाद। कहते हैं ग्राहक भगवान का दूसरा रूप होता है लेकिन कभी-कभी दुकान पर आया ग्राहक चोर भी हो सकता है। इसलिए प्रत्येक दुकानदार को सावधानी बरतनी चाहिए। सुहागनगरी में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला। सोने चांदी के शोरूम में खरीददारी करने आई एक महिला गोल्ड का बाॅक्स चुराकर ले गई। बाॅक्स चोरी करते समय महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।


खरीददारी करने आई थी महिला

शहर के स्टेशन रोड पर तरूण अग्रवाल का सोने चांदी के आभूषणों का शोरूम है। बुधवार को एक महिला शोरूम में खरीददारी करने के लिए आई थी। काफी देर तक महिला शोरूम में इधर से उधर घूमती रही। कई बार उसने आभूषण भी देखे लेकिन हर बार पसंद न आने की बात कहते हुए दूसरे सेलर के पास पहुंच जाती। तभी महिला ने खरीददारी के लिए सामान बाहर निकलवाया और उसमें से एक गोल्ड का बाॅक्स गायब कर दिया और सबकी आंखों से ओझल हो गई।


गिनती में निकला कम

शोरूम पर काम करने वाले कर्मचारियों ने जब गोल्ड बाॅक्स की गिनती की तो एक बाॅक्स कम निकला। शोरूम मालिक ने उसकी तलाशी कराई लेकिन किसी के पास बाॅक्स नहीं निकला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक महिला बाॅक्स को चुराती हुई नजर आ रही है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

 

ये भी पढ़ें

image