
रिपोर्ट:-आलोक त्रिपाठी
गाजीपुर. पारिवारिक विवाद के चलते ही फौजी ने अपने भाई की हत्या की थी। गहमर पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है। शुक्रवार को एसपी सोमेन बर्मा ने मीडिया को हत्या के कारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में हत्या में प्रयुक्त हसिया भी बरामद कर लिया गया है।
यह भी पढ़े:-एसपी ने बताया क्यों हुई थी रेस्तरां संचालक की हत्या, दो पकड़े गये
एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि 13 जून को कर्मनाशा नदी में एक युवक की लाश मिल थी जिसकी पहचान श्रीकांत यादव के रुप मेें हुई थी। शव को देख कर लग रहा था कि पहले किसी धारदार हथियार से हत्या की गयी थी उसके बाद शव को नदी में फेंका गया था। गहमर पुलिस ने जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि ताड़ी के नशे में ही युवक की हत्या की बात सामने आयी। इसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गयी। पुलिस को पता चला कि मृतक का बड़ा भाई रमाकांत सिंह यादव से उसका सम्पत्ति को लेकर विवाद था। रमाकांत यादव 164 मध्यम तोपखाना रेजिमेंट राजस्थान में हवलदार पद पर तैनात था। पुलिस ने जब रमाकांत यादव से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा होगा। बड़े भाई ने बताया कि मृतक के साथ उसका सम्पत्ति विवाद था जिसके चलते पहले छोटे भाई श्रीकांत यादव को जमकर ताड़ी पिलायी। इसके बाद जब श्रीकांत नशे में हो गया तो हंसिया से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पीठ पर लाद कर कर्मनाशा नदी में फेंक दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े:-खुद के पैसे से बनवाया शौचालय, फीता काट कर किया उद्घाटन, बाढ़ से बचाने के लिए हुई पूजा