केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Civil Aviation Minister jyotiraditya scindia) बुधवार को गुना जिले में थे। सिंधिया गुना जिले के बेंहटाघाट, इमझरा, चिरोल और गोरा गांवों के किसानों से मिलने पहुंचे। किसानों ने फसलों की बर्बादी के बारे में सिंधिया को बताया। इस दौरान वहां मौजूद किसान महिलाएं भावुक हो गईं और सिंधिया से लिपटकर रोने लगीं।