13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26: ग्वालियर का दबदबा, महिला हॉकी और बैडमिंटन में शानदार जीत

राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 में ग्वालियर के खिलाडिय़ों ने महिला हॉकी और बैडमिंटन में दबदबा बनाया।

Google source verification

ग्वालियर. मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 में ग्वालियर के खिलाडिय़ों ने महिला हॉकी और बैडमिंटन में दबदबा बनाया।
कंपू हॉकी मैदान में महिला हॉकी सेमीफाइनल में ग्वालियर ने भोपाल को 14-0 से हराया। रायसेन ने शिवपुरी को 2-1 से मात दी। कांस्य पदक मुकाबले में शिवपुरी ने भोपाल को 7-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। फाइनल में ग्वालियर ने रायसेन को 7-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विजेताओं को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पदक और ट्रॉफी प्रदान की।
बैडमिंटन अंडर-19 परिणाम:
गल्र्स डबल्स: स्वर्ण: कनिका जाट/अवनि यादव (इंदौर), रजत: कृतिका पाठक/आदित्य शर्मा (भोपाल), कांस्य: संस्कृति अग्रवाल/पाकी गुप्ता (ग्वालियर)
बॉयज डबल्स: स्वर्ण: प्रखर श्रीवास्तव/रुद्र प्रताप ठाकुर (ग्वालियर), रजत: निलेश गुर्जर/अभिनव शर्मा (ग्वालियर)
मिक्स्ड डबल्स: स्वर्ण: रुद्र प्रताप ठाकुर/पाकी गुप्ता (ग्वालियर), रजत: बिस्वजीत सिंह सिकरवार/कृतिका पाठक
गल्र्स सिंगल्स: स्वर्ण: पाकी गुप्ता (ग्वालियर), रजत: अवनि यादव (इंदौर)
बॉयज सिंगल्स: स्वर्ण: कन्हैया शर्मा (इंदौर), रजत: तनमय शर्मा (इंदौर)
बैडमिंटन पुरस्कार वितरण आईटीएम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओमवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर दतिया खेल अधिकारी मनोज राणा भी मौजूद रहे।