हमीरपुर. जिले अचानक गिरी आकाशीय बिजली (Lightning) ने तीन किसानों की जान ले ली। इस समय तिलहन की फसल बोने का काम चल रहा है, जिसकी वजह से किसान खेतों पर हैं और खेतों की बुवाई बखराई करने में लगे हैं। अचानक बिगड़े मौसम ने किसानों को भागने का मौका भी नहीं दिया और उसी बीच आकाशीय बिजली गिरी जिसमें तीन लोग इसकी चपेट में आये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना घटी है कुरारा थाना क्षेत्र के बचरौली, बिलौटा और खरौंज गांव (Kharaunj Village) के इलाके में जिसमें बचरौली गाँव (Bichrauli village) के भगवानदीन, बिलौटा गाँव (Bilauta village) के चुन्नू पाल इसी तरह से खरौंज गाँव के भी एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है, साथ ही कुछ बकरियां भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है।
किसानों के परिजनों को दैवीय आपदा से 4-4 लाख रुपए मुआवजे का एलान किया गया है। बचरौली गांव का भगवानदीन कोरी 5 बच्चों का पिता हैं। मजदूरी करते हुए परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को मवेशी लेकर जंगल चलाने निकला था तभी मौसम बिगड़ गया बारिश से बचने के लिए वह अपने ही खेत के पास लगे दुलीचंद के निजी नलकूप का फासला तय कर पाता उससे पहले ही आकाशी बिजली ने उसे लील लिया।
बिलौटा गांव का 70 साल का चुन्नूलाल 3 बीघा जमीन का काश्तकार है उसके दो लड़के देव सिंह और करण सिंह हैं जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। बकरियों को चराने के लिए रोज की तरह निकला था लेकिन आज का दिन उसकी जिंदगी का आखरी दिन साबित हुआ। यमुना नदी किनारे बिजली गिरने से न सिर्फ चुन्नूपाल की मौत हो गई बल्कि उसकी चार बकरियों की भी जान चली गई।
खरौज गांव के दिव्यांग रामआसरे प्रजापति भी अपने ही खेत में बिजली गिरने की वजह से जान गवा बैठा मौसम बिगड़ा तो टेनी बारिश से बचने के लिए पास में लगे पेड़ की तरफ बढ़ा लेकिन आसमान से मौत बनकर आकाशी बिजली ने उसकी जान ले ली। बिजली पेड़ के ऊपर गिरी जिससे पेड़ भी फट गया।
पुलिस ने इन तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है जिनका पोस्टमार्टम होगा इन घटनाओं से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांवों में भी शोक की लहर है कुरारा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर 13 बकरियां भी मरी हैं जबकि मवैजार गांव में वासुदेव यादव का बैल की मौत हुई है और छानी गांव में भी एक दुधारू भैंस की मौत हुई है। आकाशीय बिजली से हुई 3 लोगों की मौत के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक मृतक आश्रित को देवी आपदा से 4-4 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी जिसके मवेशी मरे हैं उन्हें भी उचित मुआवजा मिलेगा।