नई दिल्ली: बुधवार की शाम को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियस और चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। जहां मुंबई ने चेन्नई को 37 रनों से मात देकर ये मैच जीत लिया। वहीं इस दौरान चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni से मिलने के लिए उनकी एक खास फैन यहां पहुंची। माही से मिलने के लिए जो बुजुर्ग महिला पहुंची थी। उनके हाथ में एक बोर्ड था, जिसमें लिखा था- मैं सिर्फ यहां एमएस धोनी के लिए आई हूं। धोनी ने भी अपने फैन से मिलने में जरा भी देर नहीं की और वो तुरंत उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। बुजुर्ग महिला के साथ उनकी पोती भी आई थी। जिन्होंने माही को देखते ही उनके पैर छुए जिस पर धोनी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।
पोती को पढ़ा रही थी दादी तभी उसकी किताब में मिली ऐसी चीज, रातों-रात बन गई करोड़ों की मालिक