
बीते दिनों शहर के तारबाहर क्षेत्र के हेवेन्स पार्क होटल के पास गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर मैडी के साथियों एक युवक पर हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने पहचान करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हिस्ट्रीशीटर मेडी की भी इसमें संलिप्तता मिली थी। उसके बाद से पुलिस हिस्ट्रीशीटर मेडी व उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि हिस्ट्रीशीटर मेडी मुंगेली के किसी फॉर्म हाउस में छिपा हुआ है, पुलिस ने दबिश देते हुए हिस्ट्रीशीटर मेडी व उसके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों का शहर में पैदल जुलूस भी निकाला। गौरतलब है कि आरोपी मैडी के खिलाफ़ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। बीते दिनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर जिला बदर की भी कार्यवाही की गई थी।
मुंगेली में आरोपी हिस्ट्रीशीटर छिपा हुआ था