
Municipal Corporation: इंदौर नगर निगम कर्मचारियों और पशु पालकों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। पशु पकड़ने गई निगम कर्मचारियों की टीम के साथ पशु पालकों ने किया विवाद। नगर निगम मुख्यालय परिसर में आकर कर्मचारियों को दी ‘देख लेने’ की धमकी। पशु छुड़वाने का किया प्रयास। विवाद का वीडियो आया सामने। निगम कर्मचारी की शिकायत पर एमजी रोड थाने में केस दर्ज हुआ।