Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग (मेघालय) में हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या पर जल्द ही फिल्म ‘हनीमून इन शिलांग’(Honeymoon in Shillong) सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। डायरेक्टर ने राजा के परिवार से मिलकर इस संबंध में अनुमति ले ली है। परिवार ने इस बात का खुलासा किया। सहकार नगर, कैट रोड स्थित घर पर राजा के परिजन ने पत्रकारों को मूवी का पोस्टर लांच करने और फिल्म बनाने के पीछे का मकसद बताया। राजा के बड़े भाई विपिन ने बताया कि सभी को पता है राजा हनीमून मनाने शिलांग गया था। वहां उसकी हत्या हो गई। राजा को उसकी पत्नी सोनम ने मारा है। सोनम(Sonam Raghuvanshi) ने ही शिलांग का नाम बदनाम किया। राजा पर फिल्म बनती है तो इससे पब्लिक व सरकार को अच्छा मैसेज जाएगा।