
Union Carbide Waste in Pithampur : राजधानी भोपाल पर 40 साल पहले लगे गहरे दाग धुलने में आड़े आ रही सभी बाधाएं दूर हो गईं। सुप्रीम कोर्ट ने यूनियन कार्बाइड (यूका) के कचरे को पीथमपुर के रामकी प्लांट में जलाने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसी के साथ हाईकोर्ट के आदेश पर 3 चरणों में कचरा जलाने का ट्रायल शुरू हो गया है। अब इसे लेकर सियासत फिर गरमाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार लोगों को जहर दे रही है।
पीथमपुर में यूनियाइन कार्बाइड का कचरा जलाए जाने पर सियासत फिर गरमाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार लोगों को जहर दे रही है। कचरा जलाए जाने का विरोध करते जीतू ने हुए कहा कि वहां कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं।